Home राष्ट्रीय मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 29 जुलाई को होगा राज्य स्तरीय महर्षि संदीपनी...

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 29 जुलाई को होगा राज्य स्तरीय महर्षि संदीपनी गुरु पर्व

22
0
State-level Maharishi Sandipani Guru Parv to be held on July 29 in the presence of Chief Minister

उज्जैन: मध्यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन में राज्य स्तरीय महर्षि संदीपनी गुरु पर्व का भव्य आयोजन 29 जुलाई को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महर्षि संदीपनी गुरु पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न व्यवस्थाओं तथा संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

GNSU Admission Open 2026


कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि संदीपनी गुरु पर्व को इस वर्ष राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन के गीता भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।