Home राष्ट्रीय दूषित पेयजल आपूर्ति से भड़के राजनांदगांव के लोग, प्रशासन के खिलाफ किया...

दूषित पेयजल आपूर्ति से भड़के राजनांदगांव के लोग, प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

19
0
Residents of Rajnandgaon, enraged by contaminated drinking water supply, stage protests against the administration.

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र के विवेकानंद नगर स्थित वार्ड क्रमांक-22 में दूषित और मटमैले पेयजल की आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शीघ्र शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।


स्थानीय निवासियों के अनुसार शुक्रवार शाम नलों में जलापूर्ति के दौरान साफ पानी के बजाय मटमैला और गंदा पानी आया, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। उनका कहना है कि नगर निगम शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का दावा करता है, लेकिन वार्ड में लगातार पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं।

GNSU Admission Open 2026


वार्डवासियों का आरोप है कि दूषित पानी की समस्या से नगर निगम को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि गंदे पानी की आपूर्ति से जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पाइपलाइन की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए तथा शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर वार्डवासी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।