भरतपुर: राजस्थान में पिछले कई दिनों से भरतपुर संभाग में मंगलवार सुबह डीग जिले में हुई झमाझम बारिश मुड़िया पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा के लिए उमड़े लाखों परिक्रमार्थियों के लिए संजीवनी बन कर आई। डीग जिले के कई क्षेत्रों में सुबह हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पूरे जिले में मौसम सुहावना हो गया। उमस और तेज गर्मी से परेशान लोग बारिश का आनंद लेते दिखे।
इस बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी साफ दिखाई दी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक है। हालांकि तेज बारिश के कारण जिले के निचले इलाकों और मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। कई स्थानों पर सड़कें पानी से भर गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।







