Home राष्ट्रीय हंगामें के कारण लोकसभा में नहीं हुआ प्रश्नकाल

हंगामें के कारण लोकसभा में नहीं हुआ प्रश्नकाल

15
0
Question Hour was cancelled in Lok Sabha due to uproar.

नयी दिल्ली: लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों का हंगामा शुक्रवार को भी जारी रहा जिसके कारण प्रश्न काल नहीं चला और अध्यक्ष ओम बिरला को 12 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।


हंगामे के दौरान उन्होंने सदस्यों को तख्तियां नहीं लहराने और बैनर नहीं दिखाने की सलाह देते हुए चेतावनी भी दी। उनका कहना था कि सदन में और संसद भवन परिसर में इस तरह तख्तियां लेकर आना संसदीय मर्यादा के खिलाफ है।

GNSU Admission Open 2026


श्री बिरला ने सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह करते हुए कहा “प्रश्नकाल महत्वपूर्ण होता है। सदस्यों को सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करनी चाहिए। तख्तियां और बैनर लेकर आना संसद की मर्यादा और परंपराओं के अनुकूल नहीं है। मेरी माननीय सदस्यों को चेतावनी है कि सदस्यों को संसद और संसद परिसर की मर्यादा को बनाए रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने वाले सदस्य संसद की गरिमा और मर्यादा को तोड़ रहे हैं।”


उन्होंने बार-बार सदस्यों से हंगामा नहीं करने और अपनी सीटों पर बैठने का आग्रह किया लेकिन हंगामा जारी रहा तो उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।