Home राष्ट्रीय पुणे ट्रेकर मर्डर केस: मंगेतर ने प्रेमी संग रची साजिश, खाई में...

पुणे ट्रेकर मर्डर केस: मंगेतर ने प्रेमी संग रची साजिश, खाई में धक्का

3
0
Pune Trekker Murder Case: Fiancée hatched plot with lover, pushed victim into a gorge.

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में ट्रेकर केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरुआत में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन अब जांच में यह मामला हत्या का निकला है। पुलिस ने इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी को गिरफ्तार किया है।

घटना 18 जून की है, जब 26 वर्षीय केतन का शव पुणे के लोहागढ़ किले के पास एक गहरी खाई में मिला था। उस समय बताया गया था कि केतन अपनी मंगेतर और दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर गए थे और फोटो खींचते समय फिसलकर करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए। मंगेतर सिया ने ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके आधार पर पहले आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया।

GNSU Admission Open 2026

हालांकि, पुलिस को घटना के हालात संदिग्ध लगे, जिसके बाद विस्तृत जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि सिया गोयल का पुणे निवासी चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था और वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

योजना के तहत सिया, केतन को लोहागढ़ किले घुमाने के बहाने ले गई और बाद में चेतन को भी वहां बुलाया गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर केतन को खाई में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने चेतन को पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें साजिश का खुलासा हुआ। इसके बाद सिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। केतन के पिता की शिकायत पर हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश में कोई और शामिल तो नहीं था।