Home राजनिति विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक...

विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक के लिए स्थगित

49
0
Lok Sabha adjourned till 12 noon due to massive uproar by the opposition.

नयी दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही शरू होते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली मीराबाई चानू समेत अन्य खिलाड़ियो को बधाई देने के बाद प्रश्नकाल शुरू कराने की कोशिश की लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे। विपक्ष की ओर से कहा गया कि छात्रों के आंदोलन के दौरान जिस प्रकार की कार्रवाई की गयी उसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

अध्यक्ष सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते रहे। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के अंदर कोई भी मुद्दे नहीं उठाये जायेंगे ऐसी व्यवस्था की गयी है। प्रश्नकाल महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसमें सरकार की जवाबदेही होती है। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा बनाये रखना सबकी जिम्मेदारी है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा को जो समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। सदन में तख्तियां लेकर आना सही नहीं है। अध्यक्ष के बार बार आग्रह के बाद भी हंगामा नहीं थमा तब उन्होंने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी।