पटना: बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की आज जारी मतों की गिनती में अपराह्न 12 बजे तक जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज सिन्हा से 4556 मतों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार आठवें चक्र की गिनती के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को 15637 मत मिले हैं, वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा ने 11081 मत प्राप्त किये है। राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 2991 मत मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। आज सुबह 08 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई थी।







