Home राष्ट्रीय जगदलपुर : झंकार टॉकीज में फिल्म देखने के दौरान दो गुट भिड़े,...

जगदलपुर : झंकार टॉकीज में फिल्म देखने के दौरान दो गुट भिड़े, युवक पर हथौड़े से हमले का आरोप

24
0
Jagdalpur: Two groups clashed while watching a movie at Jhankar Talkies, youth accused of hammer attack

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित झंकार टॉकीज में फिल्म “स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे” के प्रदर्शन के दौरान दो युवकों के गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस से सोमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, टॉकीज में रविवार देर रात फिल्म देखने पहुंचे युवाओं के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान टेबल और कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

GNSU Admission Open 2026


पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि झड़प के दौरान एक युवक पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर पर छह टांके लगाए।


मारपीट की पूरी घटना टॉकीज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।