Home राष्ट्रीय पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में दो लोगों की मौत

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में दो लोगों की मौत

28
0
High-speed car collides with tree, two people killed in accident

भरतपुर: राजस्थान में धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कल शाम को हेत सिंह अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था कि कोलुआ गांव के पास अचानक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।

इससे हेतसिंह (45) और शिवकुमार (13) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि केशव कुशवाहा (26), मनीष (18) और संजू सिंह घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

GNSU Admission Open 2026