Home राष्ट्रीय सिलिंडर ब्लास्ट से मचा हाहाकार: पति-पत्नी और मासूम बेटे की मौत, कई...

सिलिंडर ब्लास्ट से मचा हाहाकार: पति-पत्नी और मासूम बेटे की मौत, कई घायल; एक की हालत गंभीर

294
0
Cylinder blast causes havoc: Husband, wife, and innocent son killed, several injured; one critically injured

दरभंगा: दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर मोहल्ले में बीती रात हुए सिलिंडर धमाके ने एक परिवार को उजाड़ दिया। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन महीने के मासूम बेटे की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार सदमे में डूबा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक गोविन्द और नीशू की डेढ़ साल पहले लव मैरिज शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों अपने तीन मंजिला मकान के तीसरे तल्ले पर रहते थे। तीन महीने पहले ही उनके घर बेटे युवराज का जन्म हुआ था, जिससे परिवार में खुशियां आई थीं, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं सकी।

बीती रात नीशू अपने बेटे युवराज को लेकर रसोई में गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस की तिल्ली जलाई। इसी दौरान अचानक रसोई में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और सिलिंडर फट गया। आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।हादसे के दौरान गोविन्द दास ने अपनी पत्नी और बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया। इस घटना में परोसी आदित्य कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं आग बुझाने के दौरान अग्निशमन पदाधिकारी सीके पासवान भी झुलस गए। इसके अलावा बेचन दास, गौतम कुमार सहित छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज डीएमसीच और निजी क्लिनिक में चल रहा है।





GNSU Admission Open 2026