Home राष्ट्रीय कार की टक्कर से स्कूटी पर सवार दम्पति एवं पुत्र की मौत

कार की टक्कर से स्कूटी पर सवार दम्पति एवं पुत्र की मौत

4
0
Couple and son riding scooter die after being hit by car

उदयपुर: राजस्थान में उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आक्यावड गाँव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी पर सवार दम्पति एवं उनके पुत्र की मौत गई जबकि एक अन्य पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राजसमंद जिले के नवनीत मीणा (36), अपनी पत्नी संगीता (33) और दो बेटों तुषार (आठ) और निखिल के साथ स्कूटी से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे आकियावड़ के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

GNSU Admission Open 2026


टक्कर से नवनीत के छोटे पुत्र तुषार (आठ) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि नवनीत, संगीता और निखिल को गंभीर हालत में उदयपुर के एम बी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ आज सुबह नवनीत और उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। निखिल का उपचार किया जा रहा है।