Home राष्ट्रीय मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सोनिया गांधी के आवास...

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सोनिया गांधी के आवास पर संसदीय दल की अहम बैठक

16
0
Congress's show of strength before the monsoon session, important parliamentary party meeting at Sonia Gandhi's residence

नयी दिल्ली: संसद के आगामी मानसून सत्र में सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की नेता सोनिया गांधी के आवास पर गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। जिसमें पार्टी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।


बैठक में संसद के मानसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों, सरकार को विभिन्न जनहित और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर घेरने की रणनीति तथा विपक्ष के साथ समन्वय जैसे कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

GNSU Admission Open 2026


बैठक में श्रीमती गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, सांसद मनीष तिवारी तथा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।