Home राष्ट्रीय सरना धर्म कोड पर सीएम Hemant Soren का बड़ा कदम, राष्ट्रपति-पीएम को...

सरना धर्म कोड पर सीएम Hemant Soren का बड़ा कदम, राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, पहुंचे दिल्ली

149
0
सरना धर्म कोड पर सीएम Hemant Soren का बड़ा कदम, राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, पहुंचे दिल्ली

रांची। Ranchi के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने जनगणना 2027 में सरना धर्म कोड को अलग पहचान देने की मांग को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति Droupadi Murmu, प्रधानमंत्री Narendra Modi और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली रवाना हुए, जहां वे केंद्र सरकार के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर इस मांग के लिए समर्थन जुटा सकते हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी चुनावी समीकरणों के बीच यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ सकता है। पत्र में मुख्यमंत्री ने चिंता जताई है कि जनगणना में अलग सरना धर्म कोड नहीं होने के कारण आदिवासी समाज से जुड़े सटीक आंकड़े सामने नहीं आ पाते। उन्होंने 2011 की जनगणना का हवाला देते हुए बताया कि अलग कोड के अभाव में भी करीब 50 लाख लोगों ने धर्म के कॉलम में ‘सरना’ दर्ज कराया था। उनका कहना है कि डिजिटल जनगणना के दौर में अलग कोड से आंकड़ों का संकलन अधिक सटीक और प्रभावी होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड की पहचान उसकी आदिवासी संस्कृति, प्रकृति आधारित जीवनशैली और पारंपरिक आस्था से जुड़ी है। सरना धर्म जल, जंगल और जमीन से गहरे संबंध को दर्शाता है, लेकिन अब तक इसे जनगणना में अलग पहचान नहीं मिली है। गौरतलब है कि सरना धर्म कोड की मांग लंबे समय से उठती रही है। वर्ष 2020 में झारखंड विधानसभा ने भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था, जो अब भी विचाराधीन है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

GNSU Admission Open 2026