Home बिहार विक्रमशिला सेतु ध्वस्त: भागलपुर-नवगछिया संपर्क ठप, आवागमन संकट में

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त: भागलपुर-नवगछिया संपर्क ठप, आवागमन संकट में

104
0
Vikramshila Bridge collapses: Bhagalpur-Navgachhiya link disrupted, traffic in trouble

पटना: पिछली सदी में लोग नाव-जहाज के सहारे गंगा पार कर भागलपुर जाते थे। राबड़ी देवी सरकार ने विक्रमशिला सेतु बनाया तो यह संकट खत्म हुआ। अब विक्रमशिला सेतु बीच से ही टूटकर गंगा में समा गया है। इसके साथ ही भागलपुर, बांका या इस होकर झारखंड जाना संभव नहीं है।

मतलब, नवगछिया की तरफ से भागलपुर का रास्ता बंद। ऐसे में रास्ते क्या हैं, यह समझें। अब, फिलहाल अगर सड़क मार्ग से भागलपुर, बांका की ओर जाना है या उधर के लोगों को शेष बिहार आना है तो यथासंभव यात्रा टालनी चाहिए। अगर टालने लायक स्थिति न हो तो रेलवे का सहारा ले सकते हैं।

GNSU Admission Open 2026

अगर सड़क मार्ग से ही निकलना है तो मुंगेर जिला होकर निकलना ही एकमात्र रास्ता है, जिसपर पहले से ही हमेशा जाम की स्थिति रहती है। पटना जिले से बड़हिया, लखीसराय होकर मुंगेर के रास्ते भागलपुर जा सकते हैं। दूसरा रास्ता है कि बेगूसराय से आगे खगड़िया के पहले मल्हीपुर के पास बने पुल के रास्ते गंगा पार कर मुंगेर पहुंच सकते हैं। आगे यह रास्ता भी वहीं मिल जाएगा, जहां बड़हिया-लखीसराय का रास्ता मुंगेर में मिल रहा है।