Chief Minister Revanth Reddy condoles the demise of farmer leader Sarampalli Malla Reddy

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता एवं किसान सरमपल्ली मल्ला रेड्डी के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितों के लिए उनकी लड़ाई को लंबे वक्त तक याद किया जायेगा। श्री रेड्डी ने एक संदेश में किसानों के अधिकारों की वकालत करने और खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व करने में श्री मल्ला रेड्डी की अथक कोशिशों को याद किया। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के नेता और ऑल इंडिया किसान सभा के उपाध्यक्ष के तौर पर उनकी सेवाओं को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।


श्री रेड्डी ने कहा कि श्री मल्ला रेड्डी ने अपना जीवन किसानों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया और जमीन के अधिकार, सिंचाई के लिए पानी, खेती के लिए लोन और बीज जैसे मुद्दों पर बड़े पैमाने पर काम किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्री मल्ला रेड्डी के परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की।

GNSU Admission Open 2026