Home राष्ट्रीय भजनलाल बोले- किसान समृद्ध होंगे तभी देश और प्रदेश का होगा समग्र...

भजनलाल बोले- किसान समृद्ध होंगे तभी देश और प्रदेश का होगा समग्र विकास

16
0
Bhajanlal said – Only when the farmers become prosperous, there will be overall development of the country and the state.

नागौर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि किसान विपरीत परिस्थितियों और प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद भी हार नहीं मानता और वह हर बार नई उम्मीद के साथ खेती करता है, ऐसे में किसान को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाकर ही देश और प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। श्री शर्मा ने शुक्रवार रात नागौर जिले में डेगाना के तिलानेश गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में किसानों, पशुपालकों एवं युवाओं के साथ संवाद में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इसी सोच के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश के कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवं व्यापक परिवर्तन हुए हैं। साथ ही योजनाओं एवं नीतियों में किसान कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है।


उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की चिंता करने की परंपरा को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने मजबूती दी थी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी पहल ने ग्रामीण क्षेत्रों और कृषि क्षेत्र को नई दिशा प्रदान की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए किसान हितैषी योजनाओं का विस्तार किया और किसानों को विकास की मुख्य धारा में लाने का काम किया।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक तकनीक, वित्तीय सहायता और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है ताकि आने वाली पीढ़ियां भी कृषि को सम्मानजनक और लाभदायक व्यवसाय के रूप में अपनाएं। इसके लिए कृषि में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना भी की जा रही है।
उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने, प्राकृतिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने के साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान को अगर पर्याप्त पानी मिल जाए तो वो बहुत अच्छे स्तर पर कृषि कर देश की अर्थव्यवस्था में अपना अहम योगदान दे सकता है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता जैसी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण कई जल परियोजनाओं का कार्य धरातल पर उतर रहा है। जिसका फायदा वर्तमान के साथ ही किसानों की आने वाली कई पीढ़ियों को मिलता रहेगा।


श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसान हित में एक से बढ़कर एक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि में राज्य सरकार द्वारा भी तीन हजार रुपये अतिरिक्त जोड़कर किसानों को नौ हजार रुपये प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। वहीं, एमएसपी पर गेंहू खरीद में 150 रुपये का बोनस दिया जा रहा है। इसी प्रकार ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण और फसल बीमा योजना द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों को बिजली बिलों और सोलर पंप सेट की स्थापना में अनुदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और जल्द ही प्रदेशभर के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।