Home राष्ट्रीय अमित शाह आज से तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर, सीमा सुरक्षा...

अमित शाह आज से तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर, सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस

23
0
Amit Shah on a three-day visit to West Bengal from today, focus will be on border security and law and order.

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से पश्चिम बंगाल के तीन दिन के दौरे पर जा रहे हैं जहां वह सीमा सुरक्षा , शासन और विकास कार्यों पर केंद्रित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
श्री शाह शनिवार को को सुबह सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा बल की जुमागाछ सीमा चौकी का दौरा कर 18वीं बटालियन की सीमा चौकी पर पर जवानों से संवाद करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

दोपहर को ‘पश्चिम बंगाल में सीमा से जुड़े मामलों’ पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल में तीन नए कानूनों के पूर्णत क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक करेंगे और शाम को बंगाल में जन्म और मृत्यु पंजीकरण से जुड़े मामलों पर भी बैठक करेंगे।

GNSU Admission Open 2026


रविवार को को गृह मंत्री कोलकाता जाएंगे, जहां वह सुबह पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह अलीपुर के राष्ट्रीय पुस्तकालय में बने ‘म्यूज़ियम ऑफ़ वर्ड्स’ के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में पश्चिम बंगाल में अमूल डेयरी के दही प्लांट का शिलान्यास करेंगे।