Home राष्ट्रीय अमरनाथ यात्रा को मिली रफ्तार, 6,200 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था...

अमरनाथ यात्रा को मिली रफ्तार, 6,200 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू से रवाना

29
0
Amarnath Yatra gains momentum, new batch of over 6,200 pilgrims leaves from Jammu

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6,200 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित श्री अमरनाथ गुफा के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।


अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के जम्मू स्थित आधार शिविर से 230 हल्के एवं भारी मोटर वाहनों के काफिले में 6,251 श्रद्धालु रवाना हुए। इनमें 2,985 श्रद्धालु बालटाल मार्ग और 3,266 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से बाब बर्फानी की पवित्र गुफा की यात्रा पर निकले। उन्होंने बताया कि यात्रा के सुरक्षित, संरक्षित और सुचारु संचालन के लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से बहुस्तरीय सुरक्षा एवं समन्वित व्यवस्थाएं की गई हैं।

GNSU Admission Open 2026


इस बीच, श्री अमरनाथ यात्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए महज 13 दिनों में तीन लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर लिया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल पंजीकरण की पुष्टि होने और निर्धारित तिथि पर ही यात्रा के लिए रवाना हों। बिना पंजीकरण वाले किसी भी श्रद्धालु को आधार शिविरों की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया था।