Home मनोरंजन ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने साझा...

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने साझा कीं सुनहरी यादें

24
0
'Zindagi Na Milegi Dobara' completes 15 years, Excel Entertainment shares golden memories

मुंबई: रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट की चर्चित फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 वर्ष पूरे होने पर निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए विशेष पोस्ट साझा किया है।जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में शुमार की जाती है। फिल्म की कहानी और पटकथा जोया अख्तर तथा रीमा कागती ने लिखी थी, जबकि संवाद फरहान अख्तर ने लिखे थे।

जावेद अख्तर के गीतों और शंकर- एहसान-लॉय के संगीत से सजी इस फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया मंचों पर एक नया पोस्टर और फिल्म के यादगार दृश्यों की तस्वीरें साझा कीं।इसके साथ साझा किए गए संदेश में कहा गया कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की विरासत आज भी उतनी ही मजबूत है, जितनी इसकी रिलीज के समय थी। फिल्म के गीत, संवाद, यादगार दृश्य और जीवन को खुलकर जीने का संदेश आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

GNSU Admission Open 2026