Home राष्ट्रीय डंपर को साइड देते समय आम से भरी पिकअप पलटी, चालक समेत...

डंपर को साइड देते समय आम से भरी पिकअप पलटी, चालक समेत दो लोग बाल-बाल बचे

23
0
A mango-laden pickup overturned while giving way to a dumper, with the driver and two others narrowly escaping.

नारनौल: हरियाणा के नारनौल महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में नेशनल हाईवे-148बी पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा टल गया। नारनौल से कोटपूतली मंडी आम लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में चालक और उसके साथ मौजूद एक युवक बाल-बाल बच गए।


यह हादसा सुबह करीब 5:25 बजे गांव अकबरपुर और भोजावास बस स्टैंड के बीच, टोल प्लाजा से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर को साइड देने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलट गई।

GNSU Admission Open 2026


हादसे के बाद हाईवे पर आम की पेटियां बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। आसपास मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पिकअप में फंसे चालक और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि पिकअप किसी अन्य वाहन की चपेट में आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, समय रहते स्थिति संभल गई और कोई जनहानि नहीं हुई।
बाद में चालक ने दूसरी पिकअप मंगवाई, जिसमें आम की पेटियों को स्थानांतरित किया गया। पिकअप में करीब 100 पेटियां आम की थीं, जिनमें से लगभग 20 पेटियां हादसे में क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क को खाली कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।