Dahi Wale Aloo: A delicious and quick curry recipe

सूजी, सब्जियों और हल्के मसालों से बना मसाला वेजिटेबल उपमा स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छा विकल्प है। इसे सुबह के नाश्ते में कम समय में तैयार किया जा सकता है।

सामग्री:

GNSU Admission Open 2026
  • सूजी – 1 कप
  • गाजर – ½ कप
  • मटर – ½ कप
  • प्याज – 1
  • हरी मिर्च – 1-2
  • अदरक – ½ चम्मच
  • राई – ½ चम्मच
  • करी पत्ता – 6-7
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • पानी – 2½ कप

बनाने की विधि:
सबसे पहले कड़ाही में सूजी डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। दूसरी ओर कड़ाही में तेल गर्म करके राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालें। फिर प्याज, गाजर और मटर डालकर कुछ मिनट भूनें।

अब इसमें पानी और नमक डालकर उबाल आने दें। धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डालते हुए लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें। धीमी आंच पर 3-4 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। ऊपर से नींबू का रस डालें और गर्मागर्म परोसें।