Malaysian PM Anwar Ibrahim meets Rahul Gandhi

नयी दिल्ली: मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो’ सेरी अनवर इब्राहिम ने रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच नई दिल्ली में नाश्ते पर विभिन्न मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।

अनवर इब्राहिम भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे हैं। मलेशिया इस वर्ष ब्रिक्स का साझेदार देश है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

भारत यात्रा के दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई भारतीय नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की हैं। राहुल गांधी के साथ उनकी मुलाकात के दौरान दोनों देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आपसी सहयोग पर चर्चा हुई।

मलेशिया और भारत के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग समेत कई क्षेत्रों में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। ब्रिक्स के साझेदार देश के तौर पर मलेशिया की भागीदारी को भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।