Heavy vehicle falls into drain from bridge in Raigarh, driver missing

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक भारी वाहन पुल से नीचे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद वाहन चालक लापता है और उसके पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर सरिया नाला पुल से गुजरते समय भारी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वाहन पुल से नीचे नाले में जा गिरा और पानी में डूब गया। नाले में पानी अधिक होने के कारण चालक का अब तक पता नहीं चल सका है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और लापता चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम नाले में खोज अभियान चला रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सरिया नाला के पास सड़क पर अंधा मोड़ होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बताई है।

पुलिस चालक की तलाश के साथ हादसे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।