Lashkar-e-Taiba terrorist killed in encounter in Jammu and Kashmir's Shopian

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले में शनिवार से चल रहे आतंकवाद-विरोधी अभियान में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोपियां के चनापोरा इलाके में यह अभियान शनिवार से चल रहा था। सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उसी दिन शाम को थोड़ी देर के लिए गोलीबारी भी हुई थी।


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा, “ आप भाग तो सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते। एसओजी शोपियां ने राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर चलाये गये एक संयुक्त अभियान में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।”
इससे पहले, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान इलाके से कुछ गोलियों की आवाज़ सुनाई दी थी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


अधिकारी ने कहा, “ बाद में, घटनास्थल पर एक शव देखा गया। हथियार और गोला-बारूद भी दिखाई दे रहे हैं।” दक्षिण कश्मीर में लगभग 10 महीनों में यह पहली मुठभेड़ है। पिछली ऐसी मुठभेड़ आठ-नौ सितंबर को हुई थी, जब कुलगाम ज़िले के गाडर वन क्षेत्र में हुई गोलीबारी में दो सैनिक और दो लश्कर आतंकवादी,एक पाकिस्तानी नागरिक और दूसरा स्थानीय नागरिक मारे गये थे।