Rohtas: CM Nitish Kumar will reach Dehri on March 24 under the prosperity tour.

1447 करोड़ से निर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे निरीक्षण

सीएम के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

सासाराम (रोहतास)। समृद्धि यात्रा को लेकर सीएम नीतीश कुमार आगामी 24 मार्च को रोहतास जिला के डेहरी अनुमंडल पहुंचेंगे। इस दौरान डेहरी प्रखंड में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे। साथ ही साथ कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। वहीं सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर रोहतास जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर कहीं से कमी न रह जाए इसको लेकर जिला प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बता दें कि समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार 24 मार्च को कैमूर एवं रोहतास पहुंचेंगे।

सड़कों को किया जा रहा चकाचक

सीएम नीतीश कुमार का डेहरी अनुमंडल में आगमन को लेकर डेहरी शहर के कई हिस्सों में सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों जोरो पर हैं। जो सड़के कभी जर्जर थी आज चकाचक हो गई है। जानकारी के अनुसार बिसेप-2 के ग्राउंड में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा, जहां से वे सड़क मार्ग द्वारा जलापूर्ति परियोजना के विभिन्न पड़ावों का निरीक्षण करेंगे जिसको लेकर वन विभाग, जल संसाधन विभाग और लोक निर्माण विभाग के कर्मी इस प्रयास में जुटे हैं कि कहीं भी कोई कमी न रह जाए।

रोहतास और औरंगाबाद को मिलेगा पेयजल की सुविधा

सोन नदी से डेहरी के माध्यम से रोहतास जिला के सासाराम, डेहरी के साथ साथ औरंगाबाद जिला के लोगों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए लगभग 1347 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जलापूर्ति योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने से दोनों जिलों के लाखों लोगों को चौबीसों घंटे शुद्ध पेयजल पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस योजना के तहत नहरों के किनारे और राजमार्ग के समानांतर पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिसके जरिए पानी सीधे घरों तक पहुंचाया जाएगा। योजना पूरी होते ही डेहरी, सासाराम और औरंगाबाद के लाखों लोगों को नियमित और शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी।बताया जाता है कि यह योजना 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।