Krushna Abhishek's loving post for Kashmera on her birthday: 'You are my superpower'

एंटरटेनमेंट: मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का आज जन्मदिन है। कश्मीरा आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर कृष्णा ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही कृष्णा ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। कृष्णा की इस पोस्ट पर फैंस भी कश्मीरा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। कृष्णा ने कश्मीरा और अपने दोनों जुड़वां बेटों (कृषांग और रयान) के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो, मेरी दोस्त कश्मीरा। तुम नहीं जानती मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं।

तुम हमारी ताकत हो, हमारी सुपर पावर हो, हमारा लकी चार्म हो। तुम्हारे लिए ढेर सारी खुशियां और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।’ आगे कृष्णा ने लिखा, ‘तुम बिल्कुल वैसी ही रहो जैसी हो- बिना फिल्टर वाली, सच्ची और सीधी-सादी। जिंदगी से प्यार करो और हर पल को खास बनाओ। हमारी जिंदगी में आने के लिए थैंक यू। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे। आई लव यू।’ सेलेब्स और फैंस ने कश्मीरा को जन्मदिन की बधाई दी हैं। एक्ट्रेस तन्नाज ईरानी ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो प्यारे, कितनी प्यारी पोस्ट है। हमेशा प्यार और आशीर्वाद बना रहे।’ तुषार कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और दीपशिखा ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो’, एक फैन ने लिखा, ‘कश्मीरा मैम बहुत सुंदर हैं, दिल की भी बहुत अच्छी है, आप लोग टॉम और जेरी की तरह हैं।’

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

एक और फैन ने लिखा, ‘दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।’ कृष्णा और कश्मीरा की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली थी। इस समय दोनों साथ में टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ (सीजन-3) कर रहे हैं। कृष्णा को कॉमेडी सर्कस और कपिल शर्मा शो जैसे कई कॉमेडी शोज से बहुत लोकप्रियता मिली है। वहीं कश्मीरा हिंदी-मराठी फिल्मों के साथ-साथ ‘बिग बॉस सीजन-1’, ‘नच बलिए-3’, और ‘खतरों के खिलाड़ी-4’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं। कश्मीरा को राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘जंगल’ से भी काफी पहचान मिली थी।