Kharge and Rahul greeted the nation on Guru Purnima, paying homage to their teachers.

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए गुरुजनों, शिक्षकों तथा मार्गदर्शकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।


श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखे अपने संदेश में गौतम बुद्ध के कथन, “तीन चीज़ें, जो देर तक छिप नहीं सकतीं – सूर्य, चंद्रमा और सत्य,” का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु का ज्ञान, मार्गदर्शन और संस्कार ही जीवन को सही दिशा देते हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए अपने सभी गुरुजनों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को सादर प्रणाम किया तथा इस पावन अवसर पर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


श्री गांधी ने लिखा “आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाकर सत्य, धैर्य, जिज्ञासा और करुणा का मार्ग दिखाने वाले सभी गुरुजनों को सादर नमन।” दोनों नेताओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समाज में ज्ञान, सत्य, करुणा और संस्कारों के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।