A youth died in police custody in Bihar, his family made serious allegations against the policemen

वैशाली : वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले के एक आरोपी की हिरासत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी जान गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

लोगों का कहना है कि राजापाकड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार मध्य रात्रि को पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी मोहम्मद निसार खान की रविवार सुबह पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान लालू साह के पुत्र मोहम्मद नासिर साह के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर और घटना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

सदर अस्पताल में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) समेत कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।घटना की शुरुआत राजापाकर थाना क्षेत्र के चौसिमा कल्याणपुर गांव में हुई थी, जहां आइसक्रीम विक्रेता और ग्राहक के बीच 40 रुपये को लेकर विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्राहक पक्ष ने हमला कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में मोहम्मद हाशिम साह, मोहम्मद निसार खान और फारुक साह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सभी को विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महुआ थाना के हाजत में रखा गया था।