लॉस एंजिल्स: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने घटना की जानकारी दी।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, सैन फर्नांडो वैली में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चार लोगों का घटनास्थल पर आकलन किया गया। इनमें तीन को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
सीबीएस न्यूज के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर मीडिया से जुड़ा था। हादसे के बाद आग लगने से चार कारें और दो भंडारण कंटेनर भी क्षतिग्रस्त हुए।
घटना की जांच अमेरिका का फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) करेगा। अग्निशमन विभाग ने बताया कि राहत और बचाव अभियान में 56 दमकलकर्मियों ने हिस्सा लिया।







