यूरोपीय सुरक्षा परिषद के गठन का प्रस्ताव देंगी लेयेन
Leyen to propose creation of European Security Council

ब्रुसेल्स: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन यूरोपीय संसद में अपने संबोधन के दौरान ‘यूरोपीय सुरक्षा परिषद’ के गठन का प्रस्ताव रखेंगी। समाचार पोर्टल ‘यूरैक्टिव’ ने उनके भाषण के मसौदे के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, वॉन डेर लेयेन यूरोप के लिए एक नए ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल’ की भी वकालत करेंगी। यह प्रस्ताव नाटो संधि के अनुच्छेद 4 की तर्ज पर है, जिसके तहत किसी सदस्य देश की सुरक्षा या क्षेत्रीय अखंडता को खतरा होने पर सहयोगी देशों से परामर्श मांगा जा सकता है।

GNSU Admission Open 2026

वॉन डेर लेयेन के अनुसार, मौजूदा खतरों की प्रकृति और व्यापकता को देखते हुए यूरोप में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना जरूरी हो गया है।

इसके अलावा, वह कनाडा को यूरोप के लिए एक प्रमुख साझेदार के रूप में पेश करेंगी और यूरोपीय संघ-कनाडा संबंधों को उच्चतम स्तर तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताएंगी।