Home अंतरराष्ट्रीय विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप की लंबी छलांग स्पर्धा में शाहनवाज खान ने जीता...

विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप की लंबी छलांग स्पर्धा में शाहनवाज खान ने जीता कांस्य पदक

29
0
Shahnawaz Khan won the bronze medal in the long jump event of the World Under-20 Championship.

यूजीन (अमेरिका): भारतीय एथलीट शाहनवाज खान ने पुरुषों की लंबी छलांग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत के लिए तीसरा पदक हासिल किया।


शाहनवाज ने शनिवार को हुए मुकाबले में 7.84 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। यह जंप उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में लगाई थी। इस प्रतियोगिता में शामिल एक और भारतीय एथलीट आरसी जिथिन अर्जुनन ने 7.59 मीटर की बेस्ट छलांग के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

GNSU Admission Open 2026

इटली के डेनियल इनजोली ने 7.97 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता और ऑस्ट्रेलिया के मेसन मैकग्रोडर ने 7.96 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक हासिल किया।