देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के परिप्रेक्ष्य में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए कोई भी चुनावी रैली आयोजित न करने का निर्णय लिया है। जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों के लिए प्रचार अवधि 5 फरवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री की राज्य भर में 22 चुनावी रैलियां निर्धारित थीं , हालांकि अब ये सभी रैलियां रद्द कर दी गई हैं और केवल स्थानीय पार्टी नेता ही अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) ने भी घोषणा की थी कि वह जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में भाग ले रहे अपने उम्मीदवारों के लिए सार्वजनिक सभाएं, पदयात्राएं या रैलियां आयोजित नहीं करेगी। पार्टी ने प्रचार को केवल पर्चे बांटने तक सीमित रखने का फैसला किया है। इसके अलावा पार्टी ने विजयी उम्मीदवारों को विजय जुलूस न निकालने का निर्देश दिया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA