Home मनोरंजन ‘मैं वापस आऊंगा’ की स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा

‘मैं वापस आऊंगा’ की स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा

34
0
Stars gather at the screening of 'Main Wapas Aaunga'

एंटरटेनमेंट डेस्क: इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर काफी बज है। यह फिल्म कल यानी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म की मुंबई में स्पेशन स्क्रीनिंग हुई है। इसमें फिल्म के निर्देशक समेत कई कलाकार भी पहुंचे हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग में इम्तियाज अली के साथ मुकेश छाबड़ा भी पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की और गले मिले।

बंटवारे पर आधारित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की स्क्रीनिंग में वेदांग रैना भी पहुंचे। उन्होंने मॉर्डन ड्रेस में कैमरे के सामने पोज दिए। अभिनेत्री अंजना सुखानी भी ‘मैं वापस आउंगा’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं हैं। उन्होंने नीली और हरी वेस्टर्न ड्रेस में कैमरे के सामने पोज दिए। अभिनेता अनीश भट्ट फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे।

GNSU Admission Open 2026

सिंपल लुक में उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए। ‘मैं वापस आऊंगा’ एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। इसमें दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना फिल्म में सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। फिल्म बंटवारे के दर्द को दिखाती है।