Home मनोरंजन ट्रंप से बातचीत की चर्चा: Donald Trump से जुड़ा वीडियो वायरल, Boman...

ट्रंप से बातचीत की चर्चा: Donald Trump से जुड़ा वीडियो वायरल, Boman Irani ने की सिलिंडर की मांग

288
0
Discussion of conversation with Trump: Video related to Donald Trump goes viral, Boman Irani demands cylinders

एंटरटेनमेंट डेस्क: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ संघर्ष पर बातचीत की घोषणा की गई। अब इसको लेकर अभिनेता बोमन ईरानी ने ईरान और ट्रंप को लेकर मजाकिया अंदाज में एक पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए उनसे एक खास मांग भी की है। अभिनेता बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के कैप्शन में बोमन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘ईरानी लोग डोनाल्ड ट्रंप के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार हैं।’

वीडियो में बोमन इस मामले पर मजे लेते हुए कहते हैं, ‘जैसा कि आप जानते होंगे, यह खबर वायरल हो रही है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं और तीन लोगों से इस मामले पर बातचीत हो रही है। स्मृति ईरानी के साथ, अरुणा ईरानी के साथ और मैं बोमन ईरानी भी इसमें शामिल हूं। मैं शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। मेरी बस एक ही समस्या है, मैं वाशिंगटन तक नहीं जाऊंगा। अगर ट्रंप और उनका डेलिगेशन इधर मुंबई में, खासकर दादर पारसी कॉलोनी आ जाएं तो सबसे अच्छा होगा। हम उन्हें खाना खिलाएंगे, धनसक और कस्टर्ड खिलाएंगे। लेकिन अगर वो गैस सिलेंडर ले आएं तो हम सबकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।’

GNSU Admission Open 2026

बोमन की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स के भी कमेंट सामने आए हैं, जिन्होंने उनके इस मजाक का आनंद लिया है। इसमें तब्बू, फरहान अख्तर, समीरा रेड्डी और सलीम मर्चेंट जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ने भी बोमन की इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बोमन ईरानी इन दिनों अनुपम खेर के साथ ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह इसी नाम से साल 2006 में आई फिल्म का सीक्वल है। इसमें बोमन और अनुपम खेर के साथ रणवीर शौरी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। वहीं बोमन ईरानी ने अपनी एक फिल्म की भी कहानी लिख रहे हैं। इसका निर्देशन भी वो खुद ही करेंगे। बोमन ने ‘मेहता बॉयज’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया।