Home मनोरंजन 1 जुलाई को टीवी पर पहली बार दिखेगी चियान विक्रम की ‘वीरा...

1 जुलाई को टीवी पर पहली बार दिखेगी चियान विक्रम की ‘वीरा धीरा सूरन 2’

11
0
Chiyaan Vikram's 'Veera Dheera Sooran 2' will premiere on TV on July 1.

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता चियान विक्रम की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर बुधवार, एक जुलाई को रात आठ बजे ज़ी सिनेमा पर होगा।

एस.यू. अरुण कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रम ‘काली’ नामक एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ साधारण जीवन व्यतीत कर रहा है। राशन की दुकान चलाने वाला काली अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़ चुका होता है, लेकिन परिस्थितियां उसे एक बार फिर उसी दुनिया में लौटने पर मजबूर कर देती हैं।

GNSU Admission Open 2026


फिल्म की कहानी में एक बेपरवाह पुलिस अधिकारी, एक अपराध सरगना की मदद की पुकार और घटनाओं से भरी एक रात के बीच काली अपने परिवार की सुरक्षा के लिए संघर्ष करता है। मदुरै की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म रोमांच, एक्शन और भावनात्मक संघर्ष का मिश्रण प्रस्तुत करती है।


‘अपरिचित’ और ‘आई’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले चियान विक्रम ने ‘वीरा धीरा सूरन 2’ में भी एक सशक्त और प्रभावशाली किरदार निभाया है। फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर बुधवार, एक जुलाई को रात आठ बजे ज़ी सिनेमा पर प्रसारित किया जाएगा।