
मुंबई: सावन के अवसर पर गायिका प्रतिभा राज का नया बोलबम गीत ‘सरकार के आदेश बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गीत में अभिनेत्री दामिनी यादव और अभिनेता-गायक रोहित वर्मा नजर आ रहे हैं। गीत में कांवड़ यात्रा, भगवान शिव की आराधना और सावन के भक्तिमय माहौल को दर्शाया गया है।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि प्रत्येक वर्ष ऐसे भक्तिगीत प्रस्तुत किए जाएं, जो श्रोताओं को भक्ति से जोड़ सकें। उन्हें विश्वास है कि यह गीत श्रोताओं का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करेगा।
दामिनी यादव ने कहा कि गीत में धार्मिक भावना, कांवड़ यात्रा के उत्साह और भगवान शिव की भक्ति को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने इस गीत के निर्माण के लिए निर्माता रत्नाकर कुमार का आभार व्यक्त किया।
गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसे प्रतिभा राज ने स्वर दिया है। गीत के बोल सोनू सरगम ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू रावत ने दिया है। वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है।






