Diljit Dosanjh shares 'Border 2' video, fans react to his new look

एंटरटेनमेंट : दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, वह इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी थे। 1971 के युद्ध में अपने शौर्य के लिए याद किए जाते हैं। उन्हें मरणोपरांत  परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। फिल्म ‘बॉर्डर’ से जुड़ा वीडियो दिलजीत ने शेयर किया, उसमें वह निर्मल जीत सिंह सेखों की नाम वाली वर्दी में दिखे। इस लुक काे दिलजीत के फैंस ने काफी पसंद किया है।

वीडियो में दिलजीत की एंट्री पर ‘संदेशे आते हैं…’ सॉन्ग बजता है। फिर वह इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के तौर पर नजर आते हैं। दिलजीत के इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए यूजर्स ने लिखा कि उनको फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। साथ ही कई फैंस ने दिलजीत को इस रोल के लिए परफेक्ट बताया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक पर हार्ट, फायर इमोजी भी शेयर किए। बताते चलें कि यह फिल्म ‘बॉर्डर(1997)’ फिल्म का सीक्वल ही मानी जा रही है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, यह फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले यानी 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा सनी देओल और वरुण धवन भी नजर आएंगे।