देवी-देवताओं की वेशभूषा में मनोरंजन पर रोक की मांग
Demand for ban on entertainment in costumes of gods and goddesses

सासाराम: शहर में देवी-देवताओं की वेशभूषा धारण कर नृत्य और मनोरंजन किए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल, सासाराम की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया।

आवेदन में धार्मिक स्वरूप, मुकुट और वेशभूषा की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रशासन से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। संगठनों का कहना है कि कुछ आयोजनों में देवी-देवताओं के स्वरूप और धार्मिक वेशभूषा का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए किया जाता है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

GNSU Admission Open 2026

संगठन ने कहा कि देवी-देवताओं का स्वरूप धारण कर उनकी लीलाओं और जीवन के आदर्शों को प्रस्तुत करने पर उन्हें आपत्ति नहीं है। हालांकि, ऐसे धार्मिक स्वरूपों को अशोभनीय गीतों या मनोरंजन का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।

आवेदन के माध्यम से प्रशासन से ऐसे आयोजनों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई है। संगठन ने कहा कि उसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय को निशाना बनाना नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और मर्यादा के सम्मान को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखना है।