रोहतास में पत्थर खनन शुरू होने की उम्मीद, स्थानीय भागीदारी की मांग
Stone mining expected to resume in Rohtas, local participation sought

सासाराम: रोहतास में एक बार फिर पत्थर खनन उद्योग शुरू होने की उम्मीद जगी है। जिले में खनन के लिए चार ब्लॉक चिह्नित किए जाने की चर्चा के बीच करगहर विधायक बशिष्ठ सिंह ने खनन प्रक्रिया में स्थानीय लोगों और छोटे कारोबारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

खनन विभाग की समीक्षा बैठक में विधायक ने कहा कि खनन ब्लॉकों का टेंडर बड़े स्तर पर करने के बजाय छोटे-छोटे ब्लॉक में किया जाना चाहिए। इससे स्थानीय लोगों और छोटे कारोबारियों को भी खनन कार्य में भागीदारी का अवसर मिल सकेगा।

GNSU Admission Open 2026

विधायक ने खनन के साथ क्रशर उद्योग में भी स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की। उनका कहना है कि खनन उद्योग शुरू होने का लाभ केवल बड़े ठेकेदारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और कारोबार के अवसर भी मिलने चाहिए।

अब खनन उद्योग दोबारा शुरू करने की संभावित प्रक्रिया में स्थानीय लोगों की भागीदारी के लिए किस तरह की व्यवस्था की जाती है, इस पर नजर रहेगी।