Uproar over death of Chandi Engineering College student, serious allegations against principal

नालंदा: चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास के तीन मंजिला भवन की छत से एक छात्रा ने बुधवार की रात आत्महत्या कर ली। मृतका मुंगेर जिले की रहने वाली थी। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश भड़क गया। आरोप है कि प्रिंसिपल द्वारा समय पर गाड़ी उपलब्ध नहीं कराने के कारण एंबुलेंस को देर से पहुंचना पड़ा, जिससे छात्रा की जान बचाई नहीं जा सकी।

गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया और 4 कार और स्कूटी में आग लगा दी। कॉलेज से लेकर चंडी रेफरल अस्पताल तक हंगामा चलता रहा। हंगामा की सूचना पर चंडी थाना की पुलिस और आसपास के थानों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान हिलसा डीएसपी-एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात मृत छात्रा हॉस्टल की छत पर टहल रही थी। अचानक तेज आवाज आई और छात्राएं बाहर आईं तो देखा कि सोनम खून से लथपथ हॉस्टल के नीचे पड़ी हुई थी। वहीं, छात्राओं का आरोप है कि रात में पुलिस ने हॉस्टल में छात्रों पर अत्याचार किया और धमकी दी कि हॉस्टल में रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, छात्र हॉस्टल खाली कर रहे हैं और प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।