CBSE extends school affiliation application deadline to September 30

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2027-28 के लिए सारस 7.0 पोर्टल के माध्यम से स्कूल संबद्धता के ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर, 2026 कर दी है। सीबीएसई ने कहा कि अब सभी श्रेणियों के स्कूल 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। यह निर्णय बोर्ड के पहले जारी सर्कुलर के क्रम में लिया गया है।


बोर्ड ने उन स्कूलों को भी राहत दी है, जो कुछ समय तक सारस 7.0 पोर्टल बंद रहने के कारण अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे। ऐसे स्कूलों को संबद्धता मिलने के बाद जरूरी दस्तावेज और अनुपालन जमा करने के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वहीं, जिन स्कूलों के आवेदन में शुरुआती स्तर (पार्ट-ए) पर कमी पाई गई थी, उन्हें उसे पूरा करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


सीबीएसई ने यह भी कहा कि निरीक्षण समिति की सहमति, निरीक्षण की तारीख तय करने, निरीक्षण कराने और निरीक्षण रिपोर्ट जमा करने जैसी सभी संबंधित प्रक्रियाओं की समय-सीमा भी बढ़ा दी गई है।