Bihar: Gorakhpur-Patliputra Vande Bharat will stop at Sugauli, MP Dr. Sanjay Jaiswal's initiative has borne fruit

बिहार: सुगौलीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब सुगौली रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। यह संभव हो सका है पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के अथक प्रयासों और जनहित में की गई पहल के चलते। इस निर्णय से पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। बताते चलें कि बीते दिन सांसद डॉ. जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर यह मांग रखी थी कि वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज बगहा और सुगौली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि पूर्वी व पश्चिमी चंपारण सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिल सके।

रेल मंत्री ने इस अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए ट्रेन के समय और स्टॉपेज में बदलाव की स्वीकृति प्रदान की है। नए शेड्यूल के अनुसार, यह ट्रेन अब प्रतिदिन सुबह 5:40 बजे गोरखपुर से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। बीच में इसका ठहराव बगहा और सुगौली स्टेशनों पर भी होगा। इस निर्णय से लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

सुगौली भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, अंकुर चौधरी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स से अशोक कुमार, प्रियांशु सर्राफ, संदीप अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के ओमप्रकाश शर्मा, जितेंद्र सिंह, समाजसेवी सुरेश मोदी, नारायण प्रसाद, अशोक चौरसिया, दीनानाथ राम, व्यवसायी राजा हिरो मोटरसाइकिल, सुबोध चौधरी, बिपीन गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद सर्राफ, लक्ष्मी सर्राफ, उमेश प्रसाद, शम्भू यादव, अजय गुप्ता, सुमन सौरभ सहित हजारों लोगों ने सांसद डॉ. संजय जायसवाल का आभार प्रकट किया है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ ने कहा कि यह निर्णय न सिर्फ क्षेत्रीय विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि रेल सेवा के माध्यम से आम जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी। सुगौली के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।