Bigg Boss 19: Farhana gets emotional after seeing her mother, gets a shocking reply to Amaal's complaint

एंटरटेनमेंट : इस समय रियलिटी शो बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है, जिसमें सभी प्रतियोगियों के घरवाले एक-एक करके उनसे मिलने आ रहे हैं। नए प्रोमो में देखा गया कि फरहाना भट्ट की मां उनसे मिलने आई हैं। मां से मिलते ही फरहाना फफक कर रोने लगीं। फिर सभी कंटेस्टेंट के साथ थोड़ी शिकायत और मस्ती वाला माहौल भी दिखा। शो के नए प्रोमो में देखा जाता है कि बिग बॉस फरहाना भट्ट की मां का स्वागत करते हैं।

यह सुनते ही फरहाना काफी खुश हो जाती हैं और मां से मिलते ही खूब रोने लगती हैं। दोनों गले मिलते हैं, जो सभी घरवालों के लिए भी काफी भावुक क्षण होता है। इसके बाद फरहाना की मां ने सभी प्रतियोगियों से मुलाकात की। गौरव खन्ना से मिलते ही वो कहती हैं कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। इसके बाद अमाल, फरहाना की मां से कहते हैं, ‘माफ करना लेकिन इसकी जबान इतनी लंबी क्यों है?’ इसपर वो जवाब देती हैं, ‘आपसे थोड़ी छोटी है।’

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

यह सुनते ही सभी कंटेस्टेंट फरहाना की मां की हाजिर जवाबी के मुरीद हो जाते हैं और घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। अब अगले एपिसोड में दर्शकों को मजा आने वाला है। शो अब अपने अंतिम चरण में है। मिड-वीक एलिमिनेशन के बाद अब सिर्फ नौ खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए मुकाबला कर रहे हैं। फैमिली वीक में और भी कई करीबी रिश्तेदार घर में कदम रखेंगे। यह एपिसोड दर्शकों के लिए भावनाओं से भरा साबित होता दिख रहा है, क्योंकि परिवार वालों को देखकर कंटेस्टेंट्स एकदम भावुक होते नजर आ रहे हैं।