Bhumi Pednekar comes forward in support of Assam flood victims, praises volunteers

एंटरटेनमेंट डेस्क: शुक्रवार को भूमि पेडनेकर असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची थीं। उन्होंने वहां पहुंचकर राहत सामग्री लोगों को बांटी। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए इस काम में लगे वाॅलंटियर्स की तारीफ की। साथ ही फैंस से असम बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए दान देने की अपील की। 

अपने इंस्टाग्राम पेज पर बाढ़ प्रभावितों की मदद करते हुए एक वीडियो भूमि पेडनेकर ने पोस्ट किया है। इसके अलावा एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाई है, जिसमें उनकी गाड़ी बाढ़ वाले पानी में चल रही है। इस पोस्ट के साथ वह लिखती हैं, ‘यह मुश्किल है। आपको इसे अनुभव करना होगा, जिससे आप समझ सकें कि इसका असर कितना गहरा है। मैं एडमिनिस्ट्रेशन और सभी वॉलंटियर्स को सलाम करती हूं क्योंकि वह बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद 24 घंटे काम कर रहे हैं।’  

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

भूमि पेडनेकर के साथ इस मुहिम में भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन के वॉलंटियर भी शामिल थे। यह संस्था जुलाई के आखिर से शिवसागर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य कर रही है। यह संस्था प्रभावित समुदायों को भोजन, जरूरी सामान और दूसरी जरूरी सहायता पहुंचा रही है। साथ ही रिकवरी और पुनर्वास के काम में भी मदद कर रही है। 

भूमि पेडनेकर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ का हिस्सा बनी हैं। इस फिल्म में ऋषभ, शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में भूमि पेडनेकर वॉरियर क्वीन बेलवाडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी।