Amid LPG crisis, 27 gas cylinders stolen in Mumbai; police investigating

मुंबई: मुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। यह चोरी चारकोप इलाके में हुई है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से गैस सप्लाई को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है, ऐसे में यह वारदात हर तरफ चर्चा का विषय बन गई है। डिलीवरी मैन नंदकुमार रामराज सोनी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 मार्च को उन्होंने अपने घर के पास काका केनी चौक पर एलपीजी सिलेंडरों से भरा अपना टेंपो खड़ा किया था। जब सोनी 26 मार्च को वापस आए, तो उन्होंने देखा कि टेंपो की खिड़की का कांच टूटा हुआ था और पीछे का ताला भी टूटा हुआ था।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

पुलिस अधिकारी ने शनिवार को एफआईआर के हवाले से बताया कि वाहन से कुल 27 गैस सिलेंडर लदे हुए थे जो कि चोरी हो गए हैं। इनमें से पांच सिलेंडर भरे हुए थे और 22 खाली थे। चोरों ने बड़ी चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, जिसमें कुछ संदिग्ध और गाड़ियां दिखाई दी हैं। पुलिस अब उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।