Ahead of the release of 'Haiwaan', a major update on the Akshay-Saif pairing; they will be seen together after 17 years.

एंटरटेनमेंट डेस्क: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है और यह 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘हैवान’ की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी है, जो करीब 17 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। इससे पहले दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

फिल्म में बोमन ईरानी, शरिब हाशमी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिलीज से पहले फिल्म के प्रमोशन ने भी रफ्तार पकड़ ली है। अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े पोस्ट और बिहाइंड-द-सीन्स झलकियां शेयर कर रहे हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 11 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी के साथ कितना बड़ा धमाका करती है।