Administration tightens its grip on habitual criminal Azim Ansari, banished from the district

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने शनिवार को आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंद्रशेखर घोडके के अनुसार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी निवासी मल्ला दनिया, राजपुरा के खिलाफ कार्रवाई की गई।


उन्होंने कहा कि आरोपी के आपराधिक इतिहास और लगातार संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसके विरुद्ध उत्तराखंड गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 2/3 के तहत कार्रवाई की गई।
विस्तृत आख्या जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई थी। इस पर जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी को छह माह के लिए अल्मोड़ा जनपद की सीमा से बाहर रखने का आदेश जारी कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


पुलिस ने आरोपी को चेतावनी दी है कि यदि जिला बदर की अवधि के दौरान वह अल्मोड़ा जनपद की सीमा में प्रवेश करता पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।