A young man was stabbed to death over a dispute over one foot of land.

पंचायत के बाद भी नहीं थमा विवाद, 11 लोग हिरासत में

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में महज एक फीट जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चमही गांव में शुक्रवार की शाम युवक आलोक पटेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक आलोक पटेल, रामचंद्र राउत के 33 वर्षीय पुत्र थे। परिजनों के मुताबिक पड़ोसी शंकर साह के साथ जमीन को लेकर पिछले एक सप्ताह से विवाद चल रहा था।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

मामले को सुलझाने के लिए गांव में चार बार पंचायत भी हुई थी और आगामी 25 मई को सरकारी अमीन से जमीन की नापी कराने का निर्णय लिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद विरोधी पक्ष हथियारों से लैस होकर आलोक के घर पहुंच गया और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंचे आलोक के सीने में चाकू घोंप दिया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमले में उनके पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है। वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।