Educational institutions will remain closed from August 3 to 10 in view of the Kanwar Yatra.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हरिद्वार से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, शांति-व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के दृष्टिगत जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में तीन से 10 अगस्त तक भौतिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के आदेशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कोमल द्वारा रविवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया।


उन्होने बताया कि सहारनपुर के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त, वित्त विहीन विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड व अन्य बोर्डों द्वारा संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, डाइट तथा तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों में 3 अगस्त 2026 से 10 अगस्त तक भौतिक रूप से पठन-पाठन स्थगित रहेगा।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


जिला प्रशासन ने डाइट प्राचार्य, सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि अवकाश अवधि के दौरान अध्ययनरत विद्यार्थियों का शैक्षणिक कार्य यथासंभव ऑनलाइन माध्यम से कराना सुनिश्चित करें।