A rally was held in Rohtas to raise awareness about HIV/AIDS. The civil surgeon said, "Don't hide your illness, get tested on time."

रोहतास: HIV/AIDS को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोहतास में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन रोहतास जिला स्वास्थ्य समिति और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रैली सदर अस्पताल परिसर से शुरू हुई, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम छात्राओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

रैली को रवाना करते हुए सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने कहा कि जानकारी के अभाव और सामाजिक संकोच के कारण कई लोग बीमारी को छुपाते हैं, जिससे संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीमारी को छुपाने के बजाय समय पर जांच कराएं और जरूरी उपचार लें।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

डॉ. रंजन ने बताया कि सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर HIV की जांच और आवश्यक दवाइयां मुफ्त उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से सुरक्षित संबंधों और उचित सुरक्षा उपायों को अपनाने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

रैली के माध्यम से लोगों को HIV/AIDS से बचाव, जांच और उपचार को लेकर जागरूक किया गया और बीमारी से जुड़े सामाजिक संकोच को दूर करने का संदेश दिया गया।